नंदगांव में आज खेली जाएगी लठ्ठमार होली,कान्हा के गांव में रंगोत्सव का उल्लास
(India) मथुरा में राधारानी के गांव बरसाना के बाद शनिवार को श्रीकृष्ण के नंदगांव में लठ्ठमार होली का आनंद बरसेगा....... इसे लेकर नंदगांव की हुरियारिनों ने अपनी तैयारियां पूरी कर लीं..... हुरियारिनें सोलह शृंगार कर लठामार होली चौक पर पहुंचेंगी...... नंदबाबा मंदिर के सेवायत वंशी गोस्वामी ने बताया कि तीन कुंतल टेसू के फूलों से 50 ड्रम प्राकृतिक रंग तैयार किया गया है.... हुरियारों पर गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां, टेसू के फूलों का रंग बरसाया जाएगा.... विभिन्न प्रकार के फूलों से रंगोली सजाई जाएगी। यशोदा कुंड पर भांग ठंडाई से स्वागत किया जाएगा....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।