शहर के विभिन्न मंदिरों के साथ ही अलग-अलग क्षेत्र में समाजों की तरफ से भी फागोत्सव आयोजित किए जा रहे है। शहर में जगह-जगह होरी संग होली के भक्तिमय गीतों की स्वर लहरियां गुंजायमान हो रही है। जोधपुर में आंवला एकदाशी पर भी फागोत्सव की धूम रहेगी।खाटूधाम में एकादशी का मुख्य मेला आज है। दो साल बाद खाटूश्यामजी का लक्खी मेला बड़े स्तर पर हो रहा है। अब तक 22 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के बाद लोग सेहत को लेकर सतर्क हैं। रींगस से खाटू तक हाथों में निशान लिए श्रद्धालुओं नजर आए। दूसरे जिलों से आने वाली बसें भी सवारियों से खचाखच भरी आ रही हैं। वहीं 4000 पुलिसकर्मी मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। इसके साथ ही स्काउट गाइड के वालंटियर और श्यामसेवक भी भक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी लगातार मेले का निरीक्षण कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।