काशी में बाबा विश्वनाथ को भक्तों ने लगाई अबीर-गुलाल,मणिकर्णिका घाट पर खेली जाएगी, चिता भस्म होली
(India)




जलती चिताओं के बीच भस्म की होली शायद आपने कहानियों में ही सुना होगा...लेकिन ऐसा हकीकत आपको काशी में देखने को मिल जाएगा। दरअसल रंगभरी एकादशी के दिन महाशमशान घाट पर भगवान भोलेनाथ माता पार्वती अपने भक्तों के साथ जलती चिताओं के राख और भस्म से होली खेलते हैं। इससे पहले भगवान शिव अपने साथ चलने वाले नर पिशाच, किन्नर, जीव जंतु जैसे प्रतिरूपों के साथ झांकी में निकलते हैं और लोगों को आशीर्वाद देते हुए महा श्मशान घाट की तरफ जाते हैं। जहां पर जलती चिताओं के बीच खुद भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों के साथ होली खेलते हैं

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।