अगर व्यस्नों को छोड़ना चाहते हैं तो प्रतिदिन सुबह जागते ही अपने ईष्ट देव का स्मरण करें। सूर्यदेव के सामने गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इसमें से किसी भी एक मंत्र का जाप कर सकते हैं। स्नान आदि से निवृत्त होकर अपने माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं। सुबह हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान जी की पूजा करें। सिंदूर का तिलक करें। रविवार को आदित्य स्त्रोत का पाठ करें। चांदी के पात्र में केसर युक्त जल भरकर अपने सिरहाने रखें। सुबह इसे पीपल या तुलसी में चढ़ा दें। शुभ योग में तुलसी की माला धारण करें। हमेश चांदी का छोटा सा चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। चांदी या तांबे के गिलास में ही पानी पीएं। बुधवार के दिन कन्याओं को हरे वस्त्र या हरी चूड़ियों का दान करें। शिक्षक या पुजारी को पीला वस्त्र, धार्मिक पुस्तक, पीले खाद्य पदार्थ का दान करें। घर में सुबह-शाम कर्पूर जलाएं। ऐसा करने से घर में सुगंधित वातावरण सकारात्मकता लाएगा और मन में दूषित विचारों को आने से रोकेगा। भोजन में तामसिक पदार्थों का सेवन भूलकर न करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।