आज इस समय से शुरू हो रही है एकादशी तिथि, जानें एकादशी तिथि पर बन रहा है कौन सा योग
(India) Papmochani Ekadashi 2022 : जीवन में मोक्ष की प्राप्ति के लिए एकादशी व्रत का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। पाप मोचनी एकादशी का भी बहुत ही महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है, वह समस्त पापों से मुक्ति पाता है। इस बार पाप मोचनी एकादशी 28 मार्च को मनाई जा रही है। दरअसल एकादशी की तिथि आज 27 मार्च को शाम 6 बजे से शुरू हो रही है। लेकिन उदया तिथि होने के कारण पोप मोचनी एकादशी 28 मार्च को मनाई जाएगी।



28 मार्च को एकादशी तिथि पर सर्वाथ सिद्धि योग बन रहा है। कहा जाता है कि इस योग में पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। 28 तारीख को सुबह 6.16 से दोपहर 12.24 तक सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस दौरान एकादशी व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु की आराधना करने से सभी प्रकार के कार्यों की सिद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि जो मनुष्य पापमोचनी एकादशी का व्रत करता है। उसे इस जन्म में जाने अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान हरि उसे मृत्यु के पश्चात मोक्ष देते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।