(India)
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार को दोपहर में शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज संपन्न हो गई। नमाज के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भीड़ को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ बैरीकेडिंग की गई थी। लोगों को बारी-बारी से मस्जिद में प्रवेश दिया गया। इस दौरान 50-50 मीटर के दायरे में पहली बार मीडिया के आने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके पीछे पुलिस अफसरों का तर्क था कि भीड़ और ट्रैफिक के चलते ऐसा किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।