कम पड़ रहे हेलीकॉप्टर, रास्ते में मर रहे घोड़े-खच्चर को मंदाकिनी
(India) उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है. कहा जा रहा है कि यात्रा में इस्तेमाल होने वाले घोड़े और खच्चरों (Horses & Mules) के शव सीधे मंदाकिनी (Mandakini River) में फेंके जा रहे हैं, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में इस बार भारी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं को केदारनाथ के फेरे लगवाने वाले हेलीकॉप्टरों (Helicopters) की संख्या अपर्याप्त बताई जा रही है. इस वजह से घोड़े और खच्चरों पर लोड बढ़ गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।