(India)
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. मंदिर निर्माण के पहले चरण यानी चबूतरे का काम पूरा होने के बाद बुधवार से दूसरे चरण के तहत गर्भ गृह के निर्माण का काम शुरू होगा. इस मौके पर गर्भ गृह का पहला पत्थर स्थापित किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास, महामंत्री चंपत राय समेत क़रीब 250 साधु संत, राजनैतिक हस्तियां और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. पहले पत्थर के स्थापित होने के बाद साल 2023 दिसम्बर तक गर्भ गृह का काम पूरा हो जाएगा और उम्मीद है कि 2024 की जनवरी में मकर संक्रांति के दिन रामलला अपने मन्दिर में स्थापित हो जाएं.
राम मंदिर का सुप्रीम कोर्ट से फ़ैसला भले 9 नवंबर 2019 को आया हो लेकिन मंदिर निर्माण की तैयारियां 1989 से शुरू हो गई थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।