देवों के देव महादेव को समर्पित सावन मास 14 जुलाई से आरंभ हुआ है। सावन मास में सोमवार व्रत का खासा महत्व है। शिवभक्त सावन मास में शिवरात्रि का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल सावन शिवरात्रि पर खास संयोग बनने के कारण इस दिन भगवान शंकर के साथ माता पार्वती की कृपा पाने का योग बन रहा है। जिस तरह से सावन के सोमवार व्रत भगवान शंकर को समर्पित माने गए हैं, उसी तरह से सावन मास में मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। इस साल सावन शिवरात्रि 26 जुलाई, मंगलवार को पड़ रही है। जिससे सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर के साथ माता गौरी का भी आशीर्वाद प्राप्त होने का संयोग बन रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।