सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कांवडियों की लंबी कतार लगी है...इस दौरान लाखों श्रद्धालु सावन के दूसरे सोमवार भारी वर्षा के बीच लंबी कतारों में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार कर रहे है....तो कांवडियों ने गंगा घाटों से जल लाकर बाबा विश्वनाथ गर्भगृह में अर्पित कर रहे हैं....वहीं, भारी सुरक्षा के बीच बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन के जा रहे हैं.देशभर में इन दिनों सावन की धूम मची हुई है...सावन माह के दूसेर सोमवार को चित्रकूट के मत्तगजेंद्र नाथ शिव मंदिर रामघाट, पहाड़ी कस्बे के पहाड़ में स्थित पालेश्वर नाथ सहित शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ है...शिव भक्त श्रद्धा भाव के साथ यहां आकर पूजा अर्चना कर रहे हैं...और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए शिव साधना करने में जुटे हुए हैं...और शिव घोष से शिवालय गूंज उठे हैं...वैसे तो सावन भर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ जमा रहती है लेकिन सोमवार के दिन का नजारा कुछ अलग ही देखने को मिलता है.आज सावन माह का दूसरा सोमवार है. श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है....वहीं, बागपत में खुली जीप में सवार होकर डीएम और एसपी ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।