सावन का चौथा और आखिरी सोमवार,शिवालयों में उमड़ा भक्तों का हुजूम
(India)
सावन के चौथे पर सोमवार पर वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा....वहीं, लंबी कतार में लगे श्रधालुओं को बाबा का दर्शन तड़के सुबह मंगला आरती से मिलना शुरू हो गया....इस दौरान पूरी काशी हर-हर महादेव और बोल बम के उद्घोष से गूंज उठी....हांथो में गंगाजल, दूध और बेलपत्र लिए भक्तों को जब द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से बाबा काशी विश्वनाथ ने दर्शन दिए तो उनकी घंटो की थकान खत्म हो गई....दरअसल मान्यता है कि सावन माह में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं....वहीं, सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए जिला प्रशासन भी श्रद्धालुओं की मदद कर रहा है...इधर, गंगा का जलस्तर कम हुआ है...लेकिन अभी जिला प्रशासन घाट की सीढ़ियों पर ही श्रद्धालुओं को स्नान करने की ही इजाजत दे रहा है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।