Navratri 2022: इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें क्या हैं संकेत
(India)


इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। हर साल मां दुर्गा शारदीय नवरात्रि में किसी न किसी खास सवारी पर सवार होकर आती हैं। मां की इस सवारी को बहुत खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि माता रानी की सवारी से भविष्य में होने वाले शुभ-अशुभ घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है।इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूप हाथी पर सवार होकर आने वाली हैं। ज्योतिष के अनुसार इस बार मां दुर्गा की सवारी काफी शुभ होने वाली है। मां दुर्गा के आगमन के साथ चारों ओर खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं। इस बार मां दुर्गा सुख और समृद्धि अपने साथ लाने वाली हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।