नवरात्रि के तीसरे दिन बुधवार को मां चंद्रघंटा की पूजा की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। लोगों ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की और सुख समृद्धि की मन्नतें मांगीं। सिंह पर सवार माता के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्द्धचंद्र है। इसलिए माता को चंद्रघंटा नाम दिया गया है। मां का शरीर सोने के समान कांतिवान है। उनकी दस भुजाएं हैं और दसों भुजाओं में अस्त्र-शस्त्र हैं। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, धूप, दीप आदि समर्पित कर विधि विधान से मां चंद्रघंट की पूजा-अर्चना की।बुजुर्गों से लेकर महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियों और बच्चों तक सभी ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। आज हम आपको बिहार के प्रमुख दुर्गा मंदिरों से मां की आरती दिखा रहे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।