(India)
पुरे अगस्त का महीना सावन महीना रहेगा. 31 अगस्त तक चलने वाले सावन महीने के पहले 16 दिन अधिक मास वाले दिन रहेंगे. 16 अगस्त को पुरुषोत्तम मास ख़तम हो जाएगा. इनमें संकष्टी चतुर्थी, परम एकादशी, प्रदोष व्रत और अमावस्या रहेगी. वहीं शुद्ध सावन का शुक्ल पक्ष 17 अगस्त से शुरू होगा. शुक्ल पक्ष की शुरुआत सिंह संक्रांति पर्व से होना शुभ संयोग माना गया है. अगस्त में कुल 12 दिन तीज-त्योहार वाले रहेंगे. इस शुक्ल पक्ष में हरियाली तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे त्योहार रहेंगे. सावन के महीने को रोग, क्लेश और विकारों को दूर करने वाला भी कहा जाता है. 21 और 28 अगस्त को सावन के अंतिम दो सोमवार का दिन है.16 अगस्त को अधिक मास की अमावस्या, 19 अगस्त को हरियाली तीज, 21 अगस्त को नाग पंचमी, 25 अगस्त को वरलक्ष्मी व्रत, 30 अगस्त बुधवार को राखी का पर्व है और 31 अगस्त को सावन की पूर्णिमा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।