आज सुहागिन महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, अपने पति की दीर्घायु के लिए
(India) हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पति-पत्नी के स्नेह, प्रेम और समर्पण के अटूट बंधन को पोषित करने के लिए करवा चौथ का महान त्योहार मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर, बुधवार को रखा जाएगा। ये व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पूरा होता है। ये व्रत अपने नियमों को लेकर बेहद कठिन माना जाता है। चांद का दीदार करने के बाद महिलाएं अर्घ्य देंगी और अपना व्रत पूरा करेंगी। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
करवा चौथ का महत्व
किसी भी सुहागिन महिलाएं के लिए करवा चौथ खास होता है। मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। पांडवों को संकट से मुक्ति दिलाने के लिए द्रौपदी ने भी करवा चौथ का व्रत रखा था। शादी के 16 या 17 साल तक करवा चौथ का व्रत रखना अनिवार्य है।
जो स्त्री इस व्रत को करती है उसके पति की आयु लंबी होती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहता है, पति का स्वास्थ्य बरकरार रहता है। यह व्रत कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं। ऐसा करने से उन्हें मनचाहा वर मिलता है।
करवा चौथ पूजा का शुभ समय
पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है, यह 31 अक्टूबर 2023 को रात 09:30 बजे से शुरू होगा और 01 नवंबर 2023 को रात 09:19 बजे तक रहेगा | आज सबसे अच्छा समय है करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए शाम 05:36 बजे से शाम 06:54 बजे तक रहेगा | वहीं आज देश की राजधानी दिल्ली में चंद्रोदय का समय रात 08:15 बजे होगा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।