छोटी दीपावली और रूप चतुर्दशी आज
(Jaipur, Jaipur) छोटी दीपावली या नरक चतुर्दशी आज
नरक चतुर्दशी को यम चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है
साथ ही इस पर्व को नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है
नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली पर शाम को घर में एक दीपक जलाया जाता है
जिसे यम दीपक के नाम से जाना जाता है
यमराज के लिए दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है
चतुर्दशी तिथि की शुरुआत आज दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से और
चतुर्दशी तिथि का समापन 12 नवंबर को दिन में 2 बजकर 44 मिनट पर होगा
इस दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था
नरकासुर के बंदी गृह में 16 हजार से ज्यादा महिलाएं कैद थीं
जिन्हें भगवान कृष्ण ने आजाद कराया था
तब से छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के तौर पर मनाया जाता है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।