माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व
(India) माघी पूर्णिमा 2024: माघ मास पूर्णिमा की सटीक तिथि, पूजा विधि माघ मास पूर्णिमा की तिथि - 24 फरवरी, शनिवार 2024. माघ पूर्णिमा व्रत कब रखें - पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी को दोपहर 3:33 बजे से शुरू हो रही है और शाम 5 बजे तक रहेगी: 24 फरवरी शाम 5 : 59 बजे तक है |
माघ पूर्णिमा पर दान का महत्व :
माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के बाद कुछ विशेष चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक विशेष वस्तुओं का दान करने से जगत के रचयिता भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशियां आती हैं। माघ पूर्णिमा के संबंध में पुराणों के अनुसार कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु गंगा जल में निवास करते हैं। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से सुंदर होकर अमृत की वर्षा करता है। इसके घटक पेड़ों, नदियों, जलाशयों और वनस्पतियों में मौजूद होते हैं, इसलिए इसमें सभी रोगों से राहत दिलाने वाले गुण होते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।