(India)
विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ यात्रा का आज दूसरा दिन है | पहले दिन महाप्रभु का रथ 5 मीटर आगे बढ़ा | सोमवार को भी सड़क पर ही पूजा अनुष्ठान किए जाएंगे | और फिर यात्रा शुरू होगी | इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हिस्सा लेने के लिए रविवार को ओडिशा के पुरी पहुंचीं | भुवनेश्वर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा पुरी के तालाबानिया हेलीपैड पर उतरने के बाद वह वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच राजभवन पहुंचीं और इसके बाद उन्होंने पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए | इस मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी, पूर्व सीएम नवीन पटनायक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्यपाल रघुबर दास भी मौजूद रहे | राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं| राष्ट्रपति के लिए बफर जोन की योजना बनाई गई है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।