(India)
गुजरात के राजकोट में जन्माष्टमी मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेले का उद्घाटन शनिवार को होना है। विशाल मेले के दौरान किसी भी अनचाही घटना को रोकने के लिए इस साल पहली बार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 47 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। राजकोट जिला कलेक्टर के मुताबिक इस बार लोगों पर नजर रखने के लिए एआई लैस ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। राजकोट में होने वाले सालाना जन्माष्टमी सांस्कृतिक मेले या 'लोकमेला' में हजारों लोग शामिल होते हैं। ये मेला खास कर अपने स्टालों और मनोरंजन के लिए मशहूर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।