(India)
आज मध्य रात्रि 12 बजे नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंजेगा सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड, भक्तों ने कहा कि नंदलाल के प्रकट होते ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में खुशी उमंग की लहर उठेगी , और साथी साथ नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा | सभी मंदिरों पर श्रद्धालु भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करेंगे | बताया जा रहा है कि कृष्ण जन्माष्टमी भगवान विष्णु के आठवें अवतार के जन्म का प्रतीक है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था, इसलिए इस दिन हर कोई पूरी रात जगकर उनके जन्म का उत्सव मनाता है। जगह-जगह मंदिर और पंडाल सजाए जाते हैं। लोग मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन गाते हैं। जन्माष्टमी के दिन लोग हर घर और मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति को झूले में बिठाते हैं और उन्हें नए कपड़े, गहने और फूलों से सजाते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।