देशभर में आज गणेश चतुर्थी उत्सव का उल्लास छाया हुआ,मंदिरों में सिद्धिविनायक के गूजे जयकारे
(India) देशभर में आज गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया जा रहा है | आज गणेश जी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी..गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा | रात से ही लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है | भगवान श्री गणेश का विशेष मनमोहक श्रृंगार किया गया. भगवान श्री गणेश को सोने का मुकुट धारण करवाया गया | भगवान श्री गणेश चांदी के सिंहासन पर विराजमान है | भगवान श्री गणेश को विशेष पोशाक धारण करवाई गई.. श्रृंगार के दौरान गणेश जी को नवलखा हार पहनाया गया। साथ ही साथ सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सीकर के फतेहपुरी गेट स्थित विजय गणेश मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। वही भरतपुर और बारां में गणेश चतुर्थी के दिन दाता गणेश का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। आज गणेश जी की प्रतिमा को विधि विधान से अपने घर में स्थापित कर 9 दिन तक पूजा - अर्चना करने के बाद मुहूर्त के हिसाब से गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। जयपुर के मंदिरों में गणेश चतुर्थी का उल्लास छाया हुआ है। सूरजपोल स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर और गलता गेट के गीता गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।