(India)
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ पर्व का आज 11वां दिन है और संगम तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से लाखों कल्पवासी त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं और इस संख्या के काफी आगे तक जाने का अनुमान है। विशेष रूप से मौनी अमावस्या को होने वाले दूसरे अमृत स्नान के मौके पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने की उम्मीद जताई जा रही है। महाकुंभ में न सिर्फ भारत के, बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में सनातन धर्म के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।आस्था, संस्कृति और एकता का संगम प्रतीक है प्रयागराज का महाकुंभ |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।