(India)
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। शिंदे ने महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम बताया | साथ ही साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "प्रयागराज एक पवित्र भूमि है। यहां सभी समान हैं, कोई बड़ा या छोटा नहीं है। यहां किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की परेशानी नहीं होती। मुख्यमंत्री योगी खुद इस आयोजन में शामिल हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा महाकुंभ है। जो भी यहां आएगा, अपने साथ कुछ न कुछ जरूर लेकर जाएगा।"
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।