उत्तर प्रदेश: रमजान शुरू होते ही मुरादाबाद में खजूर की मांग बढ़ी
(India) रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से लेकर शाम तक रोजा रख रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खजूर की मांग में उछाल देखने को मिल रहा है। खजूर इफ्तार का खास हिस्सा है। रमजान के दौरान लोग खजूर खाकर अपना रोजा खोलते हैं। मुरादाबाद के व्यापारियों के मुताबिक आयातित खजूर की मांग काफी ज्यादा है। व्यापारियों का कहना है कि ईरानी खजूर की कीमत कम होने की वजह से आम लोग इसे ज्यादा खरीद रहे हैं। खजूर की अच्छी बिक्री से मंडी के व्यापारी खुश हैं। उन्हें इस बार अच्छी कमाई की उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।