पहले सोमवार के दिन सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और मंदिर जाएं या घर पर शिवलिंग की स्थापना करके पूजा करें। शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से करें। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूल, भस्म और चावल अर्पित करें। अंत में सफेद मिठाई का भोग लगाकर "ॐ नम: शिवाय" मंत्र का जाप करें।
विशेष फल की प्राप्ति के लिए शुभ मुहूर्त में पूजा करना श्रेष्ठ होता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:11 से 04:52 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त 11:59 से 12:55 बजे तक और प्रदोष काल में भी जलाभिषेक शुभ माना गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।