इस दिन विशेष रूप से कारखानों, वर्कशॉप, फैक्ट्रियों और दफ्तरों में मशीनों व औजारों की पूजा की जाती है। श्रमिक, तकनीशियन, कारीगर और इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति और सफलता की कामना करते हैं।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कई स्थानों पर पूजा-पंडाल सजाए गए और लोग पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना किए। साथ ही, मंदिरों और औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विश्वकर्मा जयंती का संदेश है कि मेहनत, कौशल और रचनात्मकता से जीवन और समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।